Homeबांदाभुईया रानी के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

भुईया रानी के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

भुईया रानी के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

रूपा गोयल
बांदा। जसपुरा ब्लाक क्षेत्र के भुईयारानी के मंदिर प्रांगण में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। भुईयारानी का मंदिर ग्राम पंचायत पिपरोदर तथा ग्राम पंचायत कानाखेड़ा के मध्य में स्थित है। भुईयारानी के मंदिर प्रांगण में हो रहा दंगल 500 वर्षों से अधिक पुराना है जो जनपद का सबसे पहला दंगल भी माना जाता हैं जो शारदीय नवरात्रि के पहले दिन तथा दूसरे दिन आयोजित होता है।जिसमें देश व प्रदेश के नामी गिरामी पहलवान आते हैं, जिनको देखने के लिए ग्राम पिपरोदर तथा ग्राम कानाखेड़ा सहित जनपद के कई गांवों तथा आस पास के जनपदों के सैकड़ों लोग आते हैं। दंगल की शुरुवात ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेखर गुप्ता, सूर्यपाल सिंह चौहान, आम आदमी पार्टी के नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले तथा कानाखेड़ा प्रधान गुड्डन ने अर्जुन ब्योंजा तथा मदन खप्टिहा के बीच हाथ मिलवाकर किया जिसमे से कुश्ती बराबरी में निपटी।इसके बाद क्रमशरू सुनील तथा महेश के बीच में हुई जिसमे महेश ने बाजी मारी।मनीष पपरेदा एवम विवेक कालिजर के बीच में हुई जिसमे से कुश्ती बराबरी में छूटी।चंद्र प्रकाश खप्टिहा एवम कुलदीप टेढ़ा की कुश्ती बराबरी में छूटी। छोटे कन्नौज व बउरा पहलवान कानपुर के बीच में हुई जिसमे से बउरा कानपुर विजय हुआ। इस प्रकार लगभग डेढ़ दर्जन पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read