शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
रूपा गोयल
बांदा। रविवार को माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिए भोर तीन बजे श्रद्धालु मां के मंदिरों में पहुंचने लगे। शहर के महेश्वरी देवी, काली देवी, सिहवाहिनी मंदिर, चौसठ जोगिनी, महामाई, मरहीमाता देवी, शीतला देवी समेत लगभग सभी देवी मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भक्तों का रेला रहा। नंगे पैर घर से निकलकर भक्त मंदिर पहुंचे और मां की स्तुति कर विधिवत पूजन अर्चन किया। जलाभिषेक के साथ हवन पूजन आदि का भी कार्यक्रम हुआ। कई मंदिरों में भक्तों ने कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन भी किया। शाम के समय देवी मंदिरों में संगीतमयी आरती का आयोजन हुआ। घरों में लोगों ने कलश स्थापना के साथ जवारे बोए। नौ दिनों तक व्रत रखने का संकल्प लिया। मंदिरों में मां के शैलपुत्री स्वरूप का मनोहारी श्रंगार किया गया। दुर्गा सप्तसती, दुर्गा चालीसा का पाठ कर भक्तों ने आदि शक्ति मां जगदंबे से मुरादें मांगीं। मंदिर के सदस्य अरूण कुमार सैनी, धु्रव सैनी, अभिषेक, अनुराग, सिवम शेखर, दीपू, तरूण, मीरा देवी, रवि प्रकाश, चीता, शैलेन्द्र बुंदेला आदि हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















