नवरात्रि के पहले ही दिन उमड़ी आस्थावानों की भीड़
रूपा गोयल
बांदा। शरदीय नवरात्र की बैठकी को कस्बे में जहां जगह-जगह माता की भक्तों ने देर शाम देवी प्रतिमाओं को स्थापित कर माता की आरती उतारी वही सुबह से ही कस्बे के प्रसिद्ध देवी स्थलों में माता के भक्तों की पूजा दर्शन के लिए कतार लगी रही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना पुलिस मन्दिरों में मुस्तैद रही। शरदीय नवरात्र के के प्रथम दिन कस्बे वह ग्रामीण क्षेत्र में माता के भक्तों की सुबह से ही पूजा दर्शन के लिए भीड़ देखने को मिली कस्बे के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौरव बाबा धाम चूड़ी गली स्थित छोटी भवानी सुलक थोक व लाल तोक स्थित बड़ी भवानी सहित बदौसा रोड स्थित शारदा देवी भवानीगंज स्थित काली देवी में सुबह से ही माता के भक्तों ने नारियल पान बताशा फूल चढ़कर वैदिक रीति रिवाज से पूजा पाठ किया घर-घर माता की भक्तों ने जावरा रखकर 9 दिन का व्रत शुरू किया वहीं देर साहब देवी प्रतिमाओं का दुर्गा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्थापित कर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ स्थापना कराई प्रथम दिन माता के आरती में खुशी व हर्षल लाश के साथ मैया हम सब उतारे तेरी आरती के साथ भक्त झूमते दिखे गौरा बाबा के महंत पुरुषोत्तम दास महाराज उर्फ मुन्ना भैया वह पंडित शिवम मिश्रा राजेश मिश्रा आदि ने बताया कि माता की उपासना से 9 दिन में भक्तों की मां की मुरादे माता पूरी करती है वह सभी कासन का निवारण करती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















