HomeTrendingपरबत्ता, बेलदौर एवं खगड़िया के दुर्गा मन्दिरों में हुई पूजा-अर्चन

परबत्ता, बेलदौर एवं खगड़िया के दुर्गा मन्दिरों में हुई पूजा-अर्चन

  • परबत्ता, बेलदौर एवं खगड़िया के दुर्गा मन्दिरों में हुई पूजा-अर्चन

तेजस टूडे ब्यूरो
सुमलेश कुमार
खगड़िया, बिहार। दुर्गा पूजा पर खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र के परबत्ता, बेलदौर एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों एवं मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किये। सांसद ने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के साथ खगड़िया संसदीय क्षेत्र के निरंतर विकास की मंगलकामना किया। संसदीय क्षेत्र के भ्रमण के क्रम में सांसद राजेश वर्मा ने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबू लाल शौर्य के साथ भरतखंड ड्योढ़ी, खजरैठा, अगुवानी डुमरिया, सिराजपुर, नयागांव स्थित स्वर्ण दुर्गा मंदिर एवं शिरोमणि टोला दुर्गा मंदिर, डुमरिया खुर्द मंदिर, मड़ैया दुर्गा मंदिर तथा गोगरी के रजिस्ट्री चौक स्थित लाल दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन किए। वहीं बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के महेशखूंट स्थित दुर्गा पूजा पंडाल तथा खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के सरस्वती स्थान, लोहापट्टी, बड़ी दुर्गा स्थान, कालीबाड़ी, दान नगर एवं सन्हौली स्थित दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा की शुभकामना भी दिया।

पूजा समितियों ने सांसद का किया स्वागत
सांसद के आगमन पर विभिन्न पूजा समितियों की ओर से उनका अभिवादन एवं सम्मान किया गया। सांसद ने सभी पूजा समितियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में उनकी भूमिका की सराहना किया। साथ ही कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, एकता एवं भाईचारे को मजबूत करते हैं।

जनसमस्याओं के समाधान का दिया गया भरोसा
क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद से मुलाकात कर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर उचित एवं ठोस पहल करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर सांसद राजेश वर्मा ने मां जगदम्बा से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किया। साथ ही कहा कि क्षेत्र की उन्नति, जनकल्याण और आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कामना किया कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और खगड़िया संसदीय क्षेत्र विकास एवं प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

 

 

 

 

 

Must Read