HomeTrendingवृन्दावन के गेस्ट हाउस में मरम्मत के दौरान गिरा छज्जा, महिला मजदूर...

वृन्दावन के गेस्ट हाउस में मरम्मत के दौरान गिरा छज्जा, महिला मजदूर की हुई मौत, एक घायल

  • वृन्दावन के गेस्ट हाउस में मरम्मत के दौरान गिरा छज्जा, महिला मजदूर की हुई मौत, एक घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत कृपालु महाराज के पुराने आश्रम के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर 3 मंजिला गेस्ट हाउस में मरम्मत (रिपेयरिंग) कार्य के दौरान अचानक छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया। इस हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। रविवार दोपहर श्याम श्याम धाम के समीप रामकृष्ण भवन की तीसरी मंजिल पर मध्य प्रदेश निवासी 27 वर्षीय रचना और बाती गांव निवासी 30 वर्षीय कप्तान दीवार उतारने का काम कर रहे थे तभी अचानक ढही दीवार के साथ दोनों मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गौशाला की ओर जा गिरे। गेस्ट हाउस के पास ही काम कर रहे मजदूरों ने घायलों को सेवाश्रम अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि युवक मजदूर का उपचार जारी है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस अस्पताल पहुंची और उसके बाद घटनास्थल पर जांच पड़ताल शुरू की। घटना के बाद गेस्ट हाउस संचालक आशीष गौतम ने कहा कि रामकृष्ण भवन में चल रहे मरम्मत कार्य का ठेका दे रखा था। क्षेत्राधिकारी वृंदावन संदीप सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

Must Read