HomeViralपटना के प्रमुख मन्दिरों में नीतीश कुमार ने की पूजा-अर्चना

पटना के प्रमुख मन्दिरों में नीतीश कुमार ने की पूजा-अर्चना

  • पटना के प्रमुख मन्दिरों में नीतीश कुमार ने की पूजा-अर्चना

तेजस टूडे ब्यूरो
सिद्धार्थ सुमन
बिहार। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख,शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना किया। श्री कुमार ने अगमकुआँ स्थित शीतला माता मंदिर, बड़ी पटन देवी मंदिर, छोटी पटन देवी मंदिर, गोलघर के सामने राजेंद्र स्मारक के समीप स्थित काली मंदिर तथा गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना किया। उन्होंने ईश्वर से बिहार की निरंतर प्रगति, राज्य में शांति एवं सामाजिक सद्भाव और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना किया। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी एवं विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read