Homeबहराइचअचल प्रशिक्षण केन्द्र पर मना ‘विश्व श्रवण दिवस’

अचल प्रशिक्षण केन्द्र पर मना ‘विश्व श्रवण दिवस’

अचल प्रशिक्षण केन्द्र पर मना ‘विश्व श्रवण दिवस’

अब्दुल शाहिद
बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अचल प्रशिक्षण केंद्र पर विश्व श्रवण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बधिरता बचाव एवं रोकथाम कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. अजीत चन्द्र के साथ ईएनटी सर्जन डा. एसके वर्मा, डा. पी. तिवारी आदि चिकित्साधिकारी एवं आशा बहु और एएनएम मौजूद रही। कार्यक्रम के नोडल डा. अजीत चन्द्रा ने बताया कि भारतीय उपमहाद्वीप में लगभग 63 मिलियन लोग गंभीर रूप से सुनने की समस्या से पीड़ित हैं।

इस आंकड़े में बचपन के बहरेपन की हिस्सेदारी लगभग 22 मिलियन है। इस समस्या को देखते हुए बहरेपन की रोकथाम, डायग्नोसिस और मैनेजमेंट बेहतर ढंग से करना जरूरी है। ईएनटी सर्जन डा. एसके वर्मा ने बताया कि हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को बहरेपन की समस्या के बारे में जागरूक करना और इसके खतरों की जानकारी देना होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक आज के समय में 400 मिलियन लोगों अपनी सुनने की क्षमता खो चुके है। इसका बड़ा कारण यह है कि लोग अपने कान में होने वाली आम समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं।

समय पर इन परेशानियों पर ध्यान न देने से बहरेपन हो सकता है। बहरापन समाज को काफी हद तक प्रभावित करता है। बहरापन मिडिल (मध्य) कान या भीतरी कान में हुई किसी परेशानी की वजह से हो सकता है। इसके अलावा कई लोगों में जन्म से और बढ़ती उम्र में बहरेपन का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए लोग कान में होने वाली छोटी परेशानियों को भी नजरअंदाज न करें। इस मौके पर यूनिसेफ के साकेत शुक्ला यूनिसेफ, यूपीटीएसयू के यशपाल मिश्र, बीपीएम दुर्गेश सिंह, एनसीडी सेल से विवेक श्रीवास्तव, मो. हारून, शक्ति सिंह एवं एनसीडी क्लीनिक की टीम मौजूद रही।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read