विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम पहुंची करधना, जानी हकीकत
टीबी हारेगा, देश जीतेगा
निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान को सुदृढ़ बनाने के क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम विदेशी मेहमानों, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को करधना ग्राम सभा में पहुंची। विदेशी मेहमानों सहित स्वास्थ विभाग की टीम ने जमीनी स्तर पर टीबी के संबंध में जानकारी हासिल किया और इससे बचने के उपायों/ इलाज को भी साझा किया तथा टीबी संक्रमित लोगों को पोषण पोटली प्रदान किया गया।
बदले में टीवी मरीजों ने थैंक यू लेटर व गुलाब का पुष्प देकर उनका अभिवादन किया। कार्यक्रम के दौरान विदेशी मेहमानों, स्वास्थ्य टीम व डब्ल्यूएचओ के लोगों ने आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र के रखरखाव, स्वच्छता सुंदरता को देखकर प्रभावित हो हर्ष व्यक्त किया।
वाराणसी के क्षय रोग अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के जनभागीदारी आवाहन से प्रेरित होकर गांव के लोगों के साथ मिलकर 2025 तक टीबी मुक्त भारत व टीबी मुक्त ग्राम पंचायत किया जायेगा। ग्राम प्रधान निशार ने भी अपने गांव को जन सहयोग से 2025 तक टीबी मुक्त बनाने की बात कही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











