महिला अधिवेशन “मेरी उड़ान” का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महिला विंग का हुआ गठन
जितेंद्र सिंह चौधरी
वाराणसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अपने स्थापना के समय से ही मातृ शक्ति के उन्नयन का पक्षधर रहा है। इसी क्रम मे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद वाराणसी का महिला अधिवेशन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हुकुलगंज चौकाघाट वाराणसी मे सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे अध्यक्ष के रूप मे डॉ. रचना दुबे प्राचार्य आर्य महिला महाविद्यालय चेतगंज, मुख्य अतिथि ऋचा जोशी निदेशक राज्य हिन्दी संस्थान वाराणसी, मुख्य वक्ता के रूप में महेंद्र कुमार, राष्ट्रीय उच्च शिक्षा प्रभारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ रहे।
डॉ.धर्मेंद्र सिंह प्राचार्य उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट लोगों में प्रदेश संयुक्त महामंत्री डॉ.उदयन मिश्रा, प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पांडेय “शेखर”, मंडलीय महामंत्री आनंद कुमार सिंह रहे।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के महिला अधिवेशन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शशांक कुमार पांडेय ने जिला महिला विंग का मनोनयन किया। कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश तथा जिला महामंत्री आनंद कुमार सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई व शुभकामनाएं। डॉ.रमा रुखैयार अध्यक्ष, कुमुद सिंह महामंत्री अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरती गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रीति सिंह, रीना वर्मा, साधना सिंह, मनीषा सिंह, पूजा कन्नौजिया, जिला मंत्री साधना श्रीवास्तव, आभा तिवारी, प्रीति पांडेय, यशोदा नंदा, रचना पांडेय, प्रिया सिंह, रेखा श्रीवास्तव, जिला संयुक्त मंत्री विनीता शर्मा, मधु सिंह, सुनीता सिंह, संध्या शर्मा, जिला प्रचार मंत्री शालिनी जायसवाल बनायी गयी।
साथ ही अनुराधा सिंह को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के मेन विंग में जिला उपाध्यक्ष, डॉ.अनिल यादव को जिला मंत्री एवं अजय सिंह को जिला संयुक्त मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन गीता गुप्ता व कुमुद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. रमा रूखैयार ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











