योग अपनाकर महिलाओं ने स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

योग अपनाकर महिलाओं ने स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में महिलाओं के उत्तम स्वास्थ हेतु विशेष योग शिविर का आयोजन हुआ जहां योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित समस्त योग साधकों को योगाभ्यास करवाया और उससे होने वाले लाभ पर भी प्रकाश डाला। शिविर में उपस्थित योग साधकों ने पूर्ण उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। योगाचार्य ने विशेष लाभकारी आसनों का अभ्यास करवाया।जैसे ताड़ासन, भुजंगासन, पूर्णतितली आसान, सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम, सिंहासन के साथ कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया गया।
अंत में योगाचार्य ने कहा यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों से बच जाते हैं। नियमित योग करने से शरीर संतुलित व सुडौल के साथ ही स्वस्थ रहता है। सभी लोगों को योग अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया नियमित योग करने से शारीरिक लचीलापन, ताकत, और संतुलन में सुधार साथ ही, यह तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में मदद करता है जिससे मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।
शिविर में आभा, मोनिका सिंह, रश्मि टण्डन, प्रमिला,सरोज, नेहा, अदिति आकांक्षा, ज्योति, शिल्पी श्रीवास्तव, कांति, प्रतिभा, कविता, जया, मांडवी, मनीषा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA