उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं की गयीं सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जेब्रा पार्क में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यकम मे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ मे आयोजित कार्यकम का सजीव प्रसारण किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत बच्चे, बाल विवाह की रोकथाम हेतु विशेष सहयोग करने वाली किशोरियां, विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों एवं स्वयं सहायता समूह के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह सखी को प्रमाण-पत्र, शॉल एवं बैग देकर सम्मानित किया गया। कार्यकम मे जिला कार्यकम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










