HomeTrendingकलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ

  • कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ

  • श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे के तपोभूमि में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बैंड बाजों की मधुर धुनों के बीच पीताम्बर वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुईं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा के पश्चात कथा स्थल पर कथा व्यास दुर्गा प्रसाद द्विवेदी ने विधि-विधान से कलश पूजन कराया। इस दौरान उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार की राह दिखाती है। भगवान की कथा सुनने और सुनाने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर परीक्षित कल्पना लखेरा, ओम प्रकाश लखेरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read