श्री श्याम महोत्सव का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। कस्बा रसौली में श्री श्याम परिवार द्वारा श्रीश्याम महोत्सव का आयोजन हुआ। हरियाणा से साहिल शर्मा, फतेहपुर से आकाश गुप्ता, लखनऊ से वर्तिका तिवारी ने अपने सुंदर सुंदर भजनों की उपस्थिति दी। साथ ही दरबार में फूलों की होली भी खेली गई तथा आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन किया गया। रात्रि भर चले इस कार्यक्रम में थाना सफदरगंज प्रभारी अमर चौरसिया के साथ चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। सुबह बाबा की आरती के बाद भक्तों को छप्पन भोग वितरित किए गये। इस मौके पर श्री श्याम परिवार सहित महाकाल कांवरिया संघ व श्री दुर्गा पूजा समारोह समिति के पदाधिकारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










