महिला जनसुनवाई केन्द्र जगापट्टी पर पहुंचीं महिला कांस्टेबल

महिला जनसुनवाई केन्द्र जगापट्टी पर पहुंचीं महिला कांस्टेबल

अतुल राय
रामेश्वर, वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए जंसा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में महिला मिशन के तहत महिला जनसुनवाई स्थापित की है जो दस माह से सूना पड़ा हुआ था जिससे महिलाएं निराश थीं। महिलाओं की पीड़ा को प्रमुख अखबारों ने “ग्राम पंचायतों में महिला जन सुनवाई केंद्र पड़ा सूना” शीर्षक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर की जानकारी होने पर अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी चौधरी के निर्देश पर शुक्रवार को दो महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई। सूने पड़े केंद्र पर महिला कांस्टेबल बीट प्रभारी रीमा व सोनी यादव पहुंची। केंद्र पर इनके पहुंचते ही महिलाओं ने प्रसन्नता जाग उठी।

इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी चौधरी ने कहा कि बेटियों के सम्मान में सरकार तमाम सुविधाएं शुरू की है। महिलाएं समाज के दुश्मनों का डटकर सामना करें। उन्हें कोई दिक्कत हो तो हेल्पलाइन नम्बर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फोन कर तत्काल सहयोग लें सकती है। ग्राम सचिवालय जगापट्टी में अब तक महिलाओं से दर्जनों मामलों का निस्तारण बड़े आसानी के साथ कराया गया। यहां पर अधिकतर मामले सुलह समझौता से खत्म हो गया। महिला जनसुनवाई केन्द्र पर सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा व पति पत्नी के बीच विवाद आए थे। केंद्र पर शिकायतें सुनने के लिए महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाती है ताकि महिलाएं उन्हें अपनी समस्या निडर होकर बता सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला