सभी आवासविहीन परिवारों को मुहैया कराया जायेगा आवास

सभी आवासविहीन परिवारों को मुहैया कराया जायेगा आवास

नकछेदपुर व भौमी में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन
जितेन्द्र चौधरी/अतुल राय
हरहुआ, वाराणसी। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नकछेदपुर तथा भौमी में ग्राम चौपाल आयोजित हुआ। चौपाल में एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का धरातल पर मूल्यांकन और जनता की समस्याओं को सुनना ही ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य है। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने चौपाल में परिवार रजिस्टर, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी सुविधाओं को प्राप्त करने के संबंध में पात्रता तथा नियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं की बड़ी उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं में दिख रही जागरूकता भविष्य के लिए शुभ संकेत है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने गरीब परिवारों को पेंशन, राशन कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास की मांग किया। इस पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि ऐसे आवास विहीन पात्र परिवारों की सूची बना ली जाए जिसकी जांच कराकर पात्र परिवारों को आवासीय सुविधा से लाभान्वित कराया जा सके। ग्राम प्रधान मनोरमा सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत में हर हाथ को काम और हर सर पर छत हो, यही मेरा सपना है और यही मेरा संकल्प भी। मौके पर अधिकारियों ने लोगों से उनकी समस्याएं पूछी और सेक्रेटरी चंचल रेड्डी की अनुपस्थिति में पंचायत सहायक श्रेया त्रिपाठी से रजिस्टर में अंकित करवाया।

मौके पर उपस्थित रवीन्द्र यादव आँकिक तथा हथकरघा विभाग के अनुज तिवारी ने भी ग्रामवासियों को अपनी योजनाओं से अवगत कराया। प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह की ओर से अतिथियों और उपस्थित ग्रामवासियों को मिष्ठान, पेयजल व अल्पाहार का वितरण कराया गया। ग्राम पंचायत भौमी में ग्राम चौपाल में एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह तथा सेक्रेटरी बीना सोनकर ने चौपाल में उपस्थित लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला