Homeबांदासंदिग्धावस्था में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

संदिग्धावस्था में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

संदिग्धावस्था में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। घर में अकेली रह रही महिला एक शव घर के नजदीक स्थित खेतो के पास मौजूद पशु बाड़े में मिला। शव मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सुबह छत बिछत हालत में शव को पड़ा देखा। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस सहित जांच टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़मई गांव निवासी आशा कुशवाहा 33 वर्ष पत्नी शारदा प्रसाद कुशवाहा का शव घर के नजदीक स्थित पशु बाड़े में पड़ा मिला। मृतक महिला का शव पूरी तरह क्षत—विक्षत हालत में था। मुंह का एक हिस्सा पूरी तरह से कुचला हुआ था। लोगों के मुताबिक घर के अंदर से महिला को मारकर खेतों की तरफ मौजूद पशु बाड़े ले जाया गया। जहा उसकी हत्या कर वही पर छोड़ दिया गया। मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी अंबुजा त्रिवेदी और इंचार्ज कोतवाली निरीक्षक आरके सिंह, उपनिरीक्षक अनिल सिंह, इंदल यादव मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान सूचना पर पहुंचे पुलिस अपर अधीक्षक शिवराज और फोरेंसिक टीम सहित एसओजी टीमों ने जांच पड़ताल कर नमूने लिए।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि जल्द ही खुलासा हो जाएगा। गांव में हत्या को लेकर विभिन्न तरह के कयास लोगों द्वारा लगाए जा रहे हैं। इंचार्ज कोतवाली निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। काफी साक्ष्य सामने आ जायेंगे जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। वीडियो जारी कर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read