हर्षाेल्लासपूर्वक मनाया गया भैया दूज का पर्व
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज पूजन रविवार को हर्षाेल्लास के बीच मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे में हल्दी चावल कुमकुम का टीका लगाकर मुंह मीठा कराया भाइयों ने बहनों को सामर्थ के अनुसार स्नेहिल उपहार दिए और बहनों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।
रविवार को भैया दूज हर्षाेल्लास वातावरण में मनाया गया लोगों का मानना है कि दीपावली की दूज पूजा का विशेष महत्व होता है। धन, यश, वैभव की प्राप्ति होती है। इसी को लेकर बहनों ने भाइयों के रोली हल्दी चावल का टीका माथे में लगाकर दीर्घायु होने की कामना की बिलगांव व अजीत पारा सहित आस—पास के गांव में भैया दूज को लेकर बहनों में खासा उत्साह रहा सुबह से ही रंग-बिरंगे कपडों में सजकर भाइयों को रोली व हल्दी चावल का टीका लगाया और उनके दीर्घायु होने की कामना किया। भैया दूज पूजा को लेकर सभी प्रतिष्ठानों में विधिवत पूजा अर्चन के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












