दीवारी नृत्य के बुजुर्ग कलाकार एवं युवा किये गये सम्मानित
रमेश पाल की दीवारी टीम ने किया अद्भुत प्रदर्शन
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। आदर्श ग्राम बड़ोखर खुर्द बॉंदा में गोवर्धन पूजा पर मां की गोद संस्कारशाला द्वारा राष्ट्रीय फलक पर गांव का नाम रोशन करने वाले दीवारी कलाकारों को पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह ने उन्हें दीवारी परिधान प्रदान कर सम्मानित किया।
दीवारी के बुजुर्ग कलाकार मुन्ना लाल सोनी, रामस्वरूप कुशवाहा तथा श्रीपाल का विशेष रूप से नागरिक अभिनंदन किया गया। संस्कार सृजन के लिये समर्पित मां सावित्री सिंह की याद में गठित संस्कारशाला द्वारा गांव के नवयुवकों आदर्श सिंह तथा अभिनव सिंह को विशेष रूप से इं. ओम प्रकाश मसुरहा, छेदी लाल पटेल, रमेश पाल, दीन दयाल सोनी आदि ने अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इं. ओम प्रकाश मसुरहा ने ईश्वरीय ज्ञान का संदेश देते हुये सभी से सत्मार्ग पर चलने का आह्वान किया। द्वापर युग का स्मरण कराते मौनिया तथा ढोल एवं नगड़िया की थाप पर थिरकते दीवारी कलाकारों ने अदभुत एवं अलौकिक दृश्य उत्पन्न कर दिया। इस दौरान उपस्थित हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने दीवारी कलाकारों की तालियॉं बजाकर जमकर हौसला अफजाई की। गांव के मूल निवासी डा० इन्द्रवीर सिंह तथा दीनदयाल सोनी ने संयुक्त रूप से समारोह का संचालन किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












