कलीनगर-पीलीभीत मार्ग पर पूजा करने जा रही महिला की मिक्सर मशीन से हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। कलीनगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार कलीनगर के वार्ड नंबर 2 की रहने वाली महिला शुक्रवार सुबह घर से मंदिर में पूजा करने के लिए निकली थीं। कलीनगर-पीलीभीत मार्ग पर जाते समय पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर में जुड़ी मिक्सर मशीन की चपेट में वह आ गईं और मशीन के नीचे दब गईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कलीनगर चौकी इंचार्ज मो. सैफ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और मोहल्ले में शोक की लहर है।











