गजरौला में हाईवे की आधी स्ट्रीट लाइटें बन्द

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। बहराइच नेशनल हाईवे पर रात में अंधेरा, ग्रामीणों ने एनएचएआई से लाइटें ठीक कराने की मांग की सर्द मौसम शुरू हो गया है लेकिन गजरौला से गुजरने वाले हाईवे की कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद हैं। इससे रात में हाईवे का करीब आधा हिस्सा अंधेरे में रहता है। हाईवे के डिवाइडर पर लगी लगभग आधा दर्जन लाइटें बंद हैं। रोशनी कम होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। अंधेरे के कारण सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार
कर रहा है। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और बंद लाइटें जल्द ठीक कराने की मांग की, ताकि हाईवे पर सफर सुरक्षित हो सके।







