विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 कल्चरल ट्रैक मण्डलीय प्रतियोगिता सम्पन्न

  • विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 कल्चरल ट्रैक मण्डलीय प्रतियोगिता सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
मिर्ज़ापुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 कल्चरल ट्रैक राष्ट्रीय युवा उत्सव के तहत मंडल स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री सोहन लाल श्रीमाली रहे जिन्होंने छात्र—छात्राओं को भारत के विकास में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण भूमिका के बारे विस्तार से बताया। उक्त अवसर पर कल्चरल ट्रैक लोक गीत (समूह) लोक नृत्य (समूह) नुक्कड़ नाटक कविता लेखन पेन्टिंग प्रतियोगिता के जिला स्तर पर प्रथम आये प्रतियोगी का मंडल स्तर पर मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, भदोही के प्रतियोगी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। कविता लेखन में पीएम श्री कालेज मिर्ज़ापुर से छात्र कार्तिकेय, प्रथम स्थान मंडल स्तर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं समूह गीत मे अनन्या कसेरा बिनानी कालेज को प्रथम स्थान मिला। भदोही को नुकड़ नाटक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन मंडल प्रतियोगिता में प्रथम पाने वाले जो प्रदेश में प्रतियोगिता के लिए चुने गये सभी को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र मण्डलीय जिला युवा कल्याण मनोज कुमार एवं जिला प्रभारी दिनेश कुमार दिया। उक्त अवसर पर अतिथिगण, कला पुरस्कार आवार्ड विजेता अनिल राव, मीडिया जागरूकता से वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल वर्मा, राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जय सिंह, प्रवक्ता हिंदी रमाशंकर जी, अभिषेक शुक्ला सहित अन्य अतिथि ने सभी सभी की उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम में पीआरडी विभागीय के अधिकारी अभय सिंह, नेहा, शिप्रा, विमलेश सिंह, पीआरडी के जवान उपस्थित रहे।