HomeTrendingसेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिये लगा जागरूक कैम्प

सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिये लगा जागरूक कैम्प

  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिये लगा जागरूक कैम्प

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार रेलवे पेंशनरो के लिये डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डी.एल.सी.) हेतु यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र के बारे में जागरूक करने के लिये एक कैम्प का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेलवे पेंशनरो को डिजिटल सुविधाओं के प्रति जागरूक करना तथा जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया जो सरल, सुगम एवं पारदर्शी है, से अवगत कराना है। इस मौके पर लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित लगभग 25 सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पारिवारिक पेंशनर उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य कारखाना प्रबन्धक/यांत्रिक कारखाना आनन्द ऋषि श्रीवास्तव ने डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कैम्प में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की आवश्यकता, महत्व एवं इसे आॅनलाइन जमा करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पेंशनरों को मोबाइल के माध्यम से फेस आॅथेंटिकेशन सहित अन्य उपलब्ध माध्यमों से जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया समझाई गई जिससे उन्हें भविष्य में जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिये अनावश्यक समस्या न हो। इस आशय की जानकारी सुमित कुमार मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

 

 

 

 

Must Read