महिला आयोग की ने महिला शिकायतों की सुनवाई करके दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य एकता सिंह ने जिला पंचायत सभागार में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 17 प्रकरण प्राप्त हुए। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
इसके उपरांत सदस्य ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा जेल प्रशासन से उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लिया। उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी पीड़िता को न्याय पाने में अनावश्यक परेशानी न हो।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान, प्रोबेशन विभाग से सुरभि सिंह, रामू, अभिषेक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











