मारपीट में महिला घायल | #TejasToday
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हुसेनाबाद गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी 42 वर्षीय गीता देवी पत्नी कृपाशंकर यादव को गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मौके पर मौजूद परिजन घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल को घर भेज दिया। वहीं भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।








