HomeJaunpurपुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने ध्वजारोहण करके खाकी के त्याग एवं...

पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने ध्वजारोहण करके खाकी के त्याग एवं बलिदान को किया याद

  • पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने ध्वजारोहण करके खाकी के त्याग एवं बलिदान को किया याद

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जनपद में दिन सोमवार को ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शिविर पुलिस लाइन में ससम्मान पुलिस ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास और कर्तव्यनिष्ठा पर प्रकाश डाला। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा 23 नवंबर 1952 को सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस को ‘पुलिस ध्वज’ (पुलिस कलर) प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे देश का पहला ऐसा राज्य पुलिस बल है जिसे उसके अप्रतिम योगदान और शौर्य के फलस्वरूप यह सम्मान प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि यह ध्वज हमारे विभाग के गौरवशाली इतिहास, वीर जवानों की कर्तव्य परायणता और उनकी शौर्यगाथाओं की अमिट धरोहर है जो हमें प्रत्येक क्षण अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक व समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।साथ ही यह दिन हमारे जांबाज पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च त्याग और बलिदान को स्मरण करने का भी अवसर है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया तथा सभी पुलिसकर्मियों को निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। संदेश में उत्तर प्रदेश पुलिस के सराहनीय कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि वर्ष 2017 से 2 लाख 26 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है।
यातायात सुधार के लिए रीडूसिंग ट्रेफिक कंजेशन योजना से कंजेशन पॉइंट्स में लगभग 64 प्रतिशत सुधार हुआ और जीरो फर्टिलिटी डिस्ट्रिक्टस योजना के तहत वर्ष 2026 की पहली छमाही में सड़क दुर्घटनाओं में 9 प्रतिशत तथा मृत्यु में 10 प्रतिशत की कमी के साथ 800 से अधिक जीवन बचाए गए। साथ ही जनपद के समस्त थानों, पुलिस चौकियों व कार्यालयों में ससम्मान पुलिस ध्वज फहराकर एवं एक-दूसरे को फ्लैग पिन लगाकर पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी कार्यालय संजय राय सहित पुलिस आफिस व पुलिस लाइन में नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read