एक वारण्टी गिरफ्तार | #TejasToday

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव में न्यायालय से वांछित चल रहे एक वारण्टी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी बुझारत राजभर के ऊपर न्यायालय में मुकदमे के मामले में न्यायालय से वांछित होने पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की सुबह उपनिरीक्षक रामदवन यादव ने घर पर दाबिश देकर गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।








