आईटीआई सिद्दीकपुर में लगा भव्य रोजगार मेला
राज्यमंत्री गिरीश यादव ने तमाम अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। उत्तर प्रदेश ‘रोजगार मिशन‘ के अन्तर्गत वर्ष-2026 में युवाओं को उनकी शैक्षिक, तकनीकी एवं कौशल के अनुरूप अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय नौ विधानसभा क्षेत्रों में ‘रोजगार मेलों‘ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में विधानसभा-सदर में 23 नवम्बर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में रोजगार मेला का आयोजन हुआ। विभिन्न प्रतिष्ठित निजी क्षेत्रों की उपस्थित कम्पनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किये गये कुल-10 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किया गया। रोजगार मेले में कुल 21 कम्पनियों में कुल 1468 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग/साक्षात्कार दिया जिसमें से कुल-663 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 गिरीश चन्द्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, मनीष पाल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर की उपस्थिति में हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा देश का भविष्य एवं ताकत है। प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार मेला में युवाओं को उनके योग्यता एवं कौशल के अनुरूप नौकरियॉ निजी क्षेत्र के माध्यम से रोजगार से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर आगे बढ़ने तथा वृद्धि करने एवं स्वतः रोजगार के माध्यम से बेहतर अवसर प्रदान कराये जा रहे। रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इससे युवाओं ने अपनी शैक्षिक/कौशल/तकनीकी योग्यताओं के अनुरूप विभिन्न पदों पर रोजगार प्राप्त हुआ।
रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों एवं नियोजकों सहित 21 से अधिक कम्पनियों ने प्रतिभाग किया जिन्होंने सोलर टेक्निशियन, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर, स्टोर मैनेजर, ट्रेनर्स, असिस्टेंट ऑपरेटर, सेल्स मैनेजर, कलेक्सन आफिसर, हेल्पर मशीन आपरेटर, विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों के चयन सम्बन्धित प्रक्रिया सम्पन्न किया। मेले में शिक्षित अभ्यर्थियों के साथ श्रमिकों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जहां युवाओं ने विभिन्न कम्पनियों के स्टॉल पर पहपुंचकर अपनी शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यतानुसार आवेदन किया जिसय पर कम्पनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार एवं चयन प्रकिया में प्रगिभाग किया। इसके बार मुख्य अतिथि सहित मुख्य विकास अधिकारी ने अभ्यर्थियों ऑफर लेटर दिया जहां तमाम लोग उपस्थित रहे।












