HomeJaunpurशार्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान...

शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान | #TejasToday

शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान | #TejasTodayशार्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान | #TejasToday

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के थाना सरपतहा अंतर्गत जहुरुद्दीनपुर में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण घर गृहस्थी का सारा सामान जिसकी कीमत लाखों बतायी जा रही है, खाक हो गया। भुक्तभोगी खुले आसमान में जीवन यापन करने को मजबूर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात उक्त निवासी राजेंद्र पुत्र राम प्रसाद के घर में बिजली शार्ट सर्किट से आग लग गई।

जब तक परिवार वाले आग पर काबू करने का प्रयास करते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। भुक्तभोगी खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। प्रशासन की तरफ उम्मीद की निगाहों से देख रहा है कि कुछ मदद मिल जाए तो जीविकोपार्जन हो जाय। मौके पर लेखपाल, कानूनगो, ब्लाक से सेक्रेट्री पहुंचकर घटना की जांच कर आश्वासन दिये।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read