सर्पदंश से महिला की हुई मौत
श्याम सुन्दर पांडेय
कैमूर (बिहार)। दुर्गावती बुधवार की रात थाना अंतर्गत ग्राम आदर्श नुआंव (घिनहुपट्टी) गांव में आपने घर के छत पर सो रही एक महिला को सांप ने काट लिया। मालूम होते ही परिजन अस्पताल ले जाने की बजाए झाड़-फूंक के चक्कर में फस गए जिसके कारण महिला की जान चली गई।
मृतिका दुर्गावती थाना छेत्र अंतर्गत ग्राम आदर्श नुआंव (घिनहुपट्टी) गांव निवासी अवधेश बिन्द की पत्नी शकुंतला देवी बताई जा रही है। वही सूचना पाकर समाजसेवी सतीश यादव मौके पर पहुंचे जहां इसकी जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी। उसके बाद मृतिका के शव को दुर्गावती थाने लाया गया जहां पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













