रंजीत सिंह कालपी। कालपी कोतवाली पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को जनपद बाराबंकी के ग्राम मिर्चिया असंद्रा निवासी महिला ने कालपी कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में में बताया कि वह अपने पति व दो बच्चों के साथ विभूति खंड लखनऊ में रहती थी तथा वहां झाड़ू पोंछा लगाती थी तथा उसका पति रिक्शा चलाता था। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी।
वहीं सामने मां भगवती होटल में अंकित उर्फ अन्नू पुत्र बसंते निवासी मनीगंज कालपी मैनेजर पद पर था। वहां वह बर्तन धोने जाती थी। इसी दौरान अंकित ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले कानपुर के एक होटल में पांच छह दिन रखा तथा वहां 2022 में जनवरी में उसे अपने मनीगंज स्थित मकान में रखा तथा उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो भी बनाए। इसी दौरान उसके पति उसके गायब होने की सूचना दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि जब उसे मौका मिला तो उसने अपने पति को पूरी घटना से अवगत कराया तथा वह उसे लेने कालपी आए तथा उसने आरोपी के खिलाफ बाराबंकी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। उसी के आधार पर कालपी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।