Homeजालौनदिल्ली से लापता हुये युवक का पेड़ से लटका मिला शव

दिल्ली से लापता हुये युवक का पेड़ से लटका मिला शव

दिल्ली से लापता हुये युवक का पेड़ से लटका मिला शव

रंजीत सिंह
जगम्मनपुर, (जालौन)। दो दिन पहले दिल्ली से लापता हुए युवक का शव रामपुरा थाना क्षेत्र में कर्णखेरा मंदिर के समीप खेतों पर नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम शिवगंज हिम्मतपुर मार्ग पर कर्णखेरा मंदिर के पास खेतों में खड़े नीम के पेड़ से सुभाष सिंह सेंगर (32 वर्ष) पुत्र निरवेंद्र सिंह उर्फ भूरे सेंगर निवासी ततारपुर कला थाना अयाना जिला औरैया का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक सुभाष सिंह अपने पिता के चार पुत्रों में सबसे बड़ा था। वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली में रहकर फ्लाई ओवर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।

गत 20 अगस्त को वह दिल्ली स्थित अपने निवास से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर चला गया था लेकिन दूसरे दिन निर्धारित समय पर वापस न लौटने पर उसकी पत्नी ने नजफगढ़ दिल्ली के संबंधित थाने पर अपने पति की गुमशुदगी की सूचना दी। सोमवार को सुबह लापता हुए सुभाष सिंह का शव जनपद जालौन के रामपुरा थाना अंतर्गत कर्णखेरा मंदिर से लगभग दो सौ मीटर दूर खेतों में नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। ग्रामीण किसानों ने शव पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस चौकी जगम्मनपुर को दी। उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह चौकी प्रभारी व पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मृतक की जेब में बज रहे मोबाइल पर आए काल को रिसीव कर काल करने वाले को घटना की जानकारी दी।

सूचना पाकर मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की सुभाष सिंह सेंगर निवासी ततारपुर के रूप में शिनाख्त की। वहीं घटना स्थल पेड़ के नीचे मृतक के जूते उतरे हुए मिले व शरीर पर चोट या मारपीट खरौंच आदि के निशान भी नहीं पाए गए। घटना की लिखित तहरीर मृतक के छोटे भाई रनवीर सिंह फौजी ने रामपुरा पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वैश्य, गजेंद्र सिंह चौकी प्रभारी जगम्मनपुर, उपनिरीक्षक मोहम्मद आरिफ सहित पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर मृत्यु के सही कारण का पता लगाने हेतु शव को कब्जे में लेकर उरई पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वैश्य ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच कर मृत्यु के सही कारणों को उजागर किया जाएगा। यदि कोई अपराध हुआ है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read