शराब के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार, 250 लीटर लहन किया नष्ट
96383
शराब के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार, 250 लीटर लहन किया नष्ट
जयेश बादल तालबेहट, ललितपुर। जनपद में शासन के निर्देशों पर अवैध देसी कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन में पुलिस और आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने कबूतरा डेरा पर छापेमारी कर सैकड़ों लीटर अवैध देसी कच्ची शराब बरामद कर हजारों लीटर लहन नष्ट किया है, साथ ही तीन शराब कारोबारी महिलाओं की भी गिरफ्तारी की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के दिशा निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी इमरान के परीक्षण में अवैध देसी कबूतरा जाति की कच्ची शराब पर लगाम लगाने जाने के उद्देश्य आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया, जिससे अबैध शराब के गढ़ कबूतरा डेरा गणेशपुरा में हड़कम्प जैसी स्थिति रही।
बताया गया है सोमबार को दिन में तालबेहट प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, एसआई प्रशांत राणा, एसआई कुलदीप राणा, कान्स्टेबल गुल मोहम्मद त्रिदेव विकास व महिला कान्स्टेबल आस्था उत्तम, ज्योति सहित पुलिस फोर्स के साथ गणेशपुरा में संयुक्त छापेमारी को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस और आबकारी विभाग ने कबूतरा डेरा से करीब 250 लीटर अवैध देसी कच्ची शराब जब तक ही साथ ही करीब 5000 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया। इसके साथ ही हसीनाबाई पत्नी मंगल, नीमाबाई पत्नी रामरूप विष्णाबाई पत्नी कृपाल समस्त निवासीगण गनेशपुरा कबूतरा डेरा को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।