कौशल प्रतियोगिता में विजेताओं को मिला सम्मान
जीपी वर्मा
बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पर राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता-2022 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में जिला स्तर के 18 प्रतिभागियों में से मण्डल स्तर पर 4 प्रतिभागियों विकास कुमार, शिवम गुप्ता, मांसी वर्मा व सलमान ने गोल्ड मेडल एवं 2 प्रतिभागी अमरेन्द्र प्रताप व विपिन गुप्ता ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया। प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल तथा सिल्वर मेडल के साथ-साथ प्रमाण पत्र व पुरस्कार स्वरुप संयुक्त निदेशक अयोध्या मण्डल, अयोध्या द्वारा 1500/-प्रत्येक प्रतिभागी को प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने बताया कि जो प्रतिभागी मण्डल स्तर पर प्रतिभाग कर विजयी हुए हैं उनको राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के तहत अगले चरण में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 31 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उनके कौशल का और अधिक विकास होता है। ऐसी प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित होती रहनी चाहिए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











