Homeबांदापत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के...

पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

पुलिस ने हत्याकाण्ड का किया खुलासा
रूपा गोयल
बांदा। जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में लगभग ढाई माह पहले एक युवक की हत्या का राज खोलते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक का अपने दोस्त की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति ने विरोध किया तो दोस्त ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि 3 मार्च 2023 को रात्रि में थाना बिसंडा क्षेत्र के पल्हरी गांव में अज्ञात लोगों द्वारा एक युवक की हत्या कर दी गई थी जिसके संबंध में थाना बिसंडा पर अभियोग पंजीकृत कर सफल अनावरण के प्रयास किए जा रहे थे। शुक्रवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि मृतक देवेन्द्र उर्फ गोलू पुत्र विकास पटेल ग्राम कैरी थाना बिसंडा का रहने वाला था तथा बचपन से ही अपने नाना जसवंत पटेल निवासी पल्हरी थाना बिसंडा के यहां रहता था। देवेन्द्र की पत्नी कल्पना भी उसके साथ रहती थी।

ग्राम पल्हरी का ही रहने वाला रवि कुशवाहा पुत्र गंगा प्रसाद देवेन्द्र का खास दोस्त था। रवि कुशवाहा का प्रेम-प्रसंग मृतक देवेन्द्र की पत्नी कल्पना से चल रहा था जिसकी जानकारी होने पर देवेन्द्र ने अपनी पत्नी को कई बार समझाया तथा उससे नाराज रहता था। एक-दो बार उसकी रवि से भी कहासुनी हुई थी जिसके चलते देवेन्द्र की पत्नी कल्पना और दोस्त रवि कुशवाहा ने देवेन्द्र की हत्या की योजना बनायी।
योजना के मुताबिक 3 मार्च 2023 को देर शाम रवि और देवेन्द्र दोनों गांव के पास ही तालाब के किनारे शराब पीने गये थे।

इसी दौरान रवि ने पहले से ही वहां छिपा कर रखे गंडासे से देवेन्द्र की गला काटकर हत्या कर दी तथा आलाकत्ल लेकर वहां से फरार हो गया। उसने साक्ष्यों को मिटाने के लिए आलाकत्ल गंडासे को पत्थर पर काफी रगड़ कर अपनी दुकान के खपरैल में छुपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल को बरामद कर लिया गया है। घटना में मृतक की पत्नी की भूमिका पर पुलिस द्वारा जांच एवं साक्ष्यों के संकलन की कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read