पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर युवक को उतारा मौत के घाट
चोर बताकर दिया था हत्या को अंजाम, पुलिस ने महिला के पति व देवर को किया गिरफ्तार
रूपा गोयल
बांदा। जिले के महोखर गांव में घर के लोगों ने मिलकर एक युवक को चोर बताकर जमकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। जब पुलिस ने जांच—पड़ताल की तो सच्चाई चौंकाने निकली। सच्चाई यह है कि मृतक जिस घर में घुसा था उसी घर की महिला के साथ घर के लोगों ने उसे आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथ पकड़कर मार डाला है। पुलिस ने इस संबंध में महिला के पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना देहात कोतवाली अंतर्गत ग्राम महोखर की है।
इस बारे में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि शुक्रवार को सबेरे 6.30 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि हमारे घर में रात में एक चोर घुसा था जिसे पकड़कर हम लोगों ने जमकर पीटा है। इस सूचना पर पीआरबी ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए युवक को, जो घायल अवस्था में था, अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जब मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इस मामले की जांच की गई तो कहानी दूसरी सामने आई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार गुरुवार की रात 12.30 बजे इसी गांव का रहने वाला नंदकिशोर वर्मा (24) महिला के बुलाने पर उसके घर पहुंचा था। महिला और उसके बीच पिछले 2 सालों से नाजायज संबंध थे। दोनों के बीच प्रतिदिन आपसी बातचीत होती थी और महिला के बुलाने पर युवक अक्सर उसके घर जाता था। गुरुवार की रात भी वह महिला के बुलाने पर ही उसके घर गया था जहां उसे महिला के पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
उसके बाद पति, देवर सहित अन्य परिजनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और यह झूठी सूचना फैला दी कि घर में घुसे चोर को पकड़कर पीटा है। पिटाई के कारण ही उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक हत्याकांड में घर के चार लोग शामिल थे। इनमें से पति व देवर को पकड़ लिया गया है। दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। इस प्रकरण में महिला से भी पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













