जिले में चल रहे अवैध गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा, पढ़िए पूरी खबर…
एसओजी ने चार को गिया गिरफ्तार
रूपा गोयल
बांदा। शहर के काफी समय से चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री पर एसपी अभिनंदन के निर्देश पर एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए चार लोगो को मौके से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार शहर के पीली कोठी क्षेत्र के काफी समय से अवैध गुटखा फैक्ट्री संचालित थी।
अवैध निर्मित गुटखा बांदा सहित आस-पास के इलाकों में सप्लाई होता था। एसपी को लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर एसओजी व शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप छापामार कर कारखाने को सीज करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












