HomeTrendingराजीव की पहल पर खैलार-बबीना रोड का चौड़ीकरण

राजीव की पहल पर खैलार-बबीना रोड का चौड़ीकरण

  • राजीव की पहल पर खैलार-बबीना रोड का चौड़ीकरण

  • 34 करोड़ रूपये की परियोजना को मंजूरी जल्द

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। यातायात को सुगम बनाने के लिए खैलार से बबीना तक करीब 18 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना में सड़क को 10 मीटर तक चौड़ा करने के साथ एपेक्स और नाली निर्माण भी किया जाएगा। राजीव सिंह पारीछा के प्रयासों से खैलार से बबीना तक की सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से बिजौली फोरलेन से खैलार, आरामशीन, सिरमरवारी, बीएचईएल, मानपुर होते हुए बबीना तक करीब 18 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है जिसे जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। वर्तमान में इस मार्ग पर लगभग 7 मीटर चौड़ी सड़क है जबकि यातायात का दबाव अधिक होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रस्ताव के अनुसार अब इस सड़क को 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। डामरीकरण के बाद सड़क पर एपेक्स बिछाए जाएंगे और किनारों पर नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। विभागीय सर्वे में पाया गया कि आबादी वाले क्षेत्र में सड़क के लिए लगभग 20 मीटर सहित अन्य स्थानों पर करीब 32 मीटर चौड़ी जमीन उपलब्ध है। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (खंड-3) के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार सिंह के अनुसार प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और अगले सप्ताह तक स्वीकृति मिलने की संभावना है। मंजूरी मिलते ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read