रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विवि का 13वां स्थापना दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मना
तेज़स टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार को 13वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में कृषि के विकास, आधुनिक तकनीक के उपयोग और बुंदेलखंड में खेती को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर.एस. परोडा, कुलपति प्रो. अशोक सिंह और काफरी के निदेशक डॉ. ए. अरुणाचल ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मौलश्री का पौधा रोपित किया। कृषि विज्ञान मंडपम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. परोडा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। कुलपति प्रो. अशोक सिंह ने विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दिया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










