HomeTrendingहर दिन 5 गांवों में पहुंचे अधिकारी, पेयजल संकट पर रखें नजर:...

हर दिन 5 गांवों में पहुंचे अधिकारी, पेयजल संकट पर रखें नजर: जल शक्ति मंत्री

  • हर दिन 5 गांवों में पहुंचे अधिकारी, पेयजल संकट पर रखें नजर: जल शक्ति मंत्री

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। झांसी में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी रोज गांवों का दौरा कर पानी की समस्या सुनें, जनचौपाल लगाएं और नहरों-बांधों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि गर्मियों में लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। राजघाट कॉलोनी स्थित केन-बेतवा लिंक नहर परियोजना सभागार में शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में झांसी, जालौन और ललितपुर के विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में मंत्री ने पेयजल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। साथ ही कहा कि जल निगम के अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता प्रतिदिन कम से कम पांच गांवों का भ्रमण कर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का निरीक्षण करें। इस दौरान गांवों में जनचौपाल आयोजित कर लोगों को जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे नवाचारों की जानकारी भी दी जाए। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि गर्मियों में लोगों को शुद्ध पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहरों की सफाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये गये। नहरों में उगने वाली सिवार घास की सफाई के लिए कार्ययोजना बनाई जाय जिससे किसानों को खेतों की सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही नहरों की सफाई और सुरक्षा से जुड़े नवाचार कार्यों की प्रस्तुति एक सप्ताह के भीतर पीपीटी के माध्यम से उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा मंत्री ने झांसी सदर क्षेत्र में सीपरी नहर पर लाइनिंग कार्य जल्द पूरा कराने और अभियान चलाकर पहुज नदी की सफाई व संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों जिलों में पहले से बने पुराने पुल और पुलियों की मरम्मत कार्य भी योजनाबद्ध तरीके से कराने को कहा।
बैठक में पेयजल परियोजनाओं, बांधों और नहरों में जल भंडारण की स्थिति तथा गर्मियों में पेयजल आपूर्ति की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा सहित कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read