वाद जहां से शुरू होता है, वहां गलत चीज होने की सम्भावना कम होती है: लू
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या ने आयोजित किया अन्तरप्रान्तीय पत्रकार सम्मेलन
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या द्वारा आयोजित अंतर प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन बार एसोसिएशन अयोध्या के आचार्य नरेंद्रदेव सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर न्यायमूर्ति सुरेश गुप्ता सशस्त्र बल न्यायाधिकरण क्षेत्रीय पीठ लखनऊ व एल. वेंकटेश्वरलू अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ थे। मुख्य वक्ता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता तथा अध्यक्षता महेंद्र नाथ सिंह प्रदेश अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या जनपद के संगठन द्वारा किया गया था। इस दौरान संगठन द्वारा संकलित स्मारिका ग्रामय गौरव गौरव का विमोचन मुख्य अतिथि ने किया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। अतिथियों को संगठन द्वारा स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बाहर से आये पत्रकारों को भी अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह का वितरण किया गया जहां सम्मान पत्र भी दिया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए एल वेंकटेश्वर लू ने पत्रकारिता और समाज विषय पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन के रहन-सहन पर भी प्रकाश डाला। साथ ही स्वार्थ और परमार्थ पर व्याख्यान करते हुए कहा हर व्यक्ति को सोच समझकर महान बनाता है। सच्चाई को समझे बिना भला नहीं होता। संसार मिक्सर है। अपनी बुद्धि से अच्छाई के लिए संवाद करना जरूरी है। संवाद जहां से शुरू होता है, वहां पर गलत चीज होने की संभावना कम होती है। मुखिया का चुनाव सही होना चाहिए वह चाहे गांव का मुखिया हो या जिले का या देश का मुखिया ऐसा होना चाहिए जो सबका कल्याण करें। सबको जरूरत के हिसाब से मजबूत बनाना है। बुराई के लिए संघर्ष करना चाहिए जिसका उत्तम कार्य है। वही ईश्वर को स्पर्श करता है, प्राप्त करता है।
न्यायमूर्ति सुरेश गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी गांव के लोग सम्मान करना अच्छी तरह से जानते हैं। गांव में फिर भी पलायन हो रहा है जिसे रोकना चाहिए जिसके लिए गांव के लोगों को रोजगार परख बनाने की जरूरत है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जो सब लोग महसूस कर रहे हैं। ग्रामीण पत्रकारों की तारीफ करते हुए कहा कि मेहनत के साथ गांव के पत्रकार समाचारों का संकलन करके समाज की सेवा करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों में मेहनत और सच्चाई झलकती है। आज की भीड़ ग्रामीण पत्रकारों की देखकर खुशी हो रही है कि आज भी हमारे देश के ग्रामीण पत्रकार किस तरह से समाज सेवा कर रहे हैं।
देवी प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष एसोसिएशन ने कहा कि एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी द्वारा लगाया गया वृक्ष आज देश के विभिन्न प्रांतों में फैल चुका है और आज अंतरप्रांतीय पत्रकार सम्मेलन अयोध्या की धरती पर हो रहा है। उन्होंने एसोसिएशन के प्रारंभिक स्तर से लेकर आज राष्ट्रीय स्तर तक विस्तार से बताते हुये कहा कि पत्रकारिता समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उसमें भी ग्रामीण पत्रकार जिस तरह से मेहनत और सच्चाई के साथ समाचारों का संकलन करता है, वह काबिले तारीफ है।
अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने ग्रामीण पत्रकारिता के इतिहास और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बारे में विस्तार से बताते हुए बताया कि आज एसोसिएशन समाज की सेवा करते हुए बुलंदियों की तरफ आगे बढ़ रहा है। ग्रामीण पत्रकार समाज की रीड होता है। समाज को मजबूत करने में ग्रामीण पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। आज एसोसिएशन के बैनर तले ग्रामीण पत्रकार समाजसेवा कर रहे हैं।
सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, रामनरेश चौहान, महामंत्री संजय द्विवेदी, डा. नरेश पाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव नरेश सक्सेना, डॉ नरेश पाल सिंह प्रदेश सचिव, नागेश्वर सिंह, पत्रकार कृष्णकांत गुप्ता, राजेश सिंह, सुनील सिंह, संपादक डा. सुमन गुप्ता, इंद्रपाल सिंह, सुनील सिंह, कुमकुम भाग्य, केएन सिंह आदि ने संबोधित करते हुए पत्रकारिता और समाज पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही ग्रामीण पत्रकारिता की बखान करते हुये कहा कि आज भी ग्रामीण पत्रकार संगठन एक मजबूत संगठन के रूप में उभर कर सामने आया है। संचालन कृष्ण कुमार तिवारी ने किया। अतिथियों के प्रति संगठन के जिलाध्यक्ष देवबक्श वर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ही सहयोग बनाए रखें, ताकि प्रत्येक वर्ष सम्मेलन होता रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















