किसी ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने चंदा लगाकर गड्डे में मिट्टी डालकर बनाया सड़क
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। दो माह से गड्डे की वजह से बंद हो गया था आवागमन। कई बार सभी से शिकायत के बाद नहीं हुई कोई कार्यवाही तो ग्रामीणों ने चंदे से जेसीबी बुलाकर मिट्टी डालकर रास्ता का संचालक शुरू किया गया। मंगरौरा क्षेत्र के अतरसंड गांव के राजकीय महाविद्यालय के सामने सड़क पर बड़े बड़े गड्डे होने के कारण दो माह से गांव आधा दर्जन पुरवे के ग्रामीणों चार पाहिया वाहनों को ले जाने के लिए दो किलोमीटर दूर से घूमकर होकर जाते थे। कई बार प्रधान से लेकर अधिकारियों के सूचना के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर सोमवार को ग्रामीण सहयोग से चंदा लगाकर डिग्री कॉलेज के सामने हुए गड्ढे को पाट दिया। ग्रामीण अनिल तिवारी विनोद वर्मा, सागर वर्मा, मोती लाल वर्मा, फूलचंद वर्मा, विनय राय, रमेश वर्मा, निकेत वर्मा, अंशू गौर, सुभाष वर्मा आदि के सहयोग से रास्ते का संचालन हो सका।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










