नागेपुर में बिजली के फ्लैट रेट की मांग को लेकर बुनकरों ने किया प्रदर्शन
पीएम के संसदीय क्षेत्र में भुखमरी की कगार पर पहुंचे बुनकरों ने पीएम से लगायी सब्सिडी की गुहार
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र प्रधानमंत्री आदर्श नागेपुर में क्षेत्र के सैकड़ों बुनकरों ने फ्लैट रेट पर बिजली की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। नागेपुर, बेनीपुर, हरसोस, जलालपुर, जंसा, महमहदपुर, कुण्डरिया, गनेशपुर, कल्लीपुर, मेहदीगंज आदि गाँवों से आये सैकड़ों बुनकरों ने नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम में सभा किया।
आक्रोशित बुनकरों ने कहा कि अभी तक हमें बिजली की पुरानी व्यवस्था 2006 के बिजली विभाग के अधिनियम के अनुसार बुनकरों को एक पावरलूम पर प्रतिमाह 70-75 रुपये बिजली का बिल चुकाना पड़ता था। लेकिन सरकार ने नये नियम बनाकर इस व्यवस्था को खत्म कर दिया नई व्यवस्था के लागू होने के बाद उन्हें अब महीने के 1500-1600 रुपये बिजली का बिल देना पड़ेगा, जो कि फिलहाल उनके वश की बात नहीं है। बुनकरों ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से पैदा हुए आर्थिक संकट के कारण बुनकर पहले ही भुखमरी और फाकाकशी पर मजबूर हो गए हैं।
पॉवरलूम को कबाड़ के भाव बेचने जैसी नौबत आ गयी है। ऐसे में बढ़ी हुई बिजली की दरें बुनकर समाज की आर्थिक स्थिति और बदहाल कर देगी। आक्रोशित बुनकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सरकार से पुराने बिजली के बिल माफ करने और फ्लैट रेट पर बिजली बहाली की पुरानी व्यवस्था फिर से लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से माँग की है। बैठक में बुनकरों ने 19 मार्च को नागेपुर में बुनकर महापंचायत का आयोजन करने का निर्णय लिया है। लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि बनारस के बुनकर अपनी गंगा-जमुनी तहजीब और बनारसी साड़ी के लिए दुनियाभर में मशहूर है।
लेकिन बनारस के बुनकर आज अपनी ही विरासत को लेकर संघर्ष करता नज़र आ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामबचन, शिवकुमार, रमेश, राजेश, करन पटेल, सोहराब अली, राधे यादव, दिलीप मौर्य, जयप्रकाश, अजय राय, राकेश मौर्य, राजेश गुप्ता, लालबहादुर, आशीष कुमार, चंद्रमा प्रसाद, विनोद आदि लोग शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











