HomeSitapurचोरी की 2 मोटर साइकिल सहित ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

चोरी की 2 मोटर साइकिल सहित ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

चोरी की 2 मोटर साइकिल सहित ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

पुनीत यादव
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण हेतु जनपद पुलिस को सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना हरगांव पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी के अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त गुरुप्रीत उर्फ छोटू पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम रुकनापुर थाना हरगांव सीतापुर को ग्राम रुकनापुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिसके कब्जे से चोरी गयी हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल व जनपद लखीमपुर से चोरी की गयी हीरो एचएफ डीलक्स बरामद हुई है। अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही इसी प्रकार चलती रहेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read