Homeबाराबंकीसरयू नदी का घटा जलस्तर, गांव के रास्तों पर शुरू हुआ आवागमन

सरयू नदी का घटा जलस्तर, गांव के रास्तों पर शुरू हुआ आवागमन

सरयू नदी का घटा जलस्तर, गांव के रास्तों पर शुरू हुआ आवागमन

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। ज़िलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कराए जा रहे हैं। सभी सम्बंधित उप जिलाधिकारियों को एलर्ट पर रहने के लिए निर्देशित किया गया है। उपजिलाधिकारी, राम सनेही घाट ने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी लगातार घट रहा है। बाढ़ के पानी से आबादी के क्षेत्र प्रभावित नहीं हुए हैं। उपजिलाधिकारी सिरौली गौसपुर ने बताया कि इनके क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया है। गांवों के रास्तों पर आवागमन सामान्य रूप से चल रहा है।उपजिलाधिकारी रामनगर ने बताया कि हेतमापुर में लगातार राहत कार्य जारी है बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। बाढ़ से प्रभावित 6241 आबादी में 6804 लंच पैकेट वितरित होने करने की बात कही जा रही है। घाघरा का जलस्तर कल की तुलना में घटा है जिसकी वजह से सरसंडा नई बस्ती में कटान शुरू है। अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खण्ड को अपेक्षित उपाय करने के लिए सूचित कर दिया गया है। हेतमापुर बांध पर राहत शिविरों में बतनेरा, हेतमापुर, सरसंडा, डिहुवा, बेलहरी मजरे बतनेरा, जमका के मजरो के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। बाढ़ ड्यूटी पर तैनात संबधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रात में समुचित प्रकाश तथा चिकित्सा आदि सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read