पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
अश्विनी सिंह चौहान
राजातालाब, वाराणसी। राजातालाब पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना राजातालाब पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राजबहादूर पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी बढैनीकला थाना राजातालाब जनपद वाराणसी उम्र 21 वर्ष को इंडियन आॅयल पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 पंकज कुमार सिंह, हे0का0 रविप्रकाश सिंह, का0 राजेश राणा थाना राजातालाब, वाराणसी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















