ईओ से भिड़े डाक्टर पिता-पुत्र, मुकदमा दर्ज
अंकित सक्सेना
बिसौली। नगर में शनिवार को अतिक्रमण पर जेसीबी गरजी। ईओ नवनीत कुमार के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने एमएफ हाइवे पर सड़क के दोनों ओर स्थाई व अस्थायी अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान ईओ और चिकित्सक पिता-पुत्र की झड़प हो गयी। ईओ नवनीत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगर में शनिवार को एमएफ हाईवे पर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। हाइवे स्थित झलकारी बाई अस्पताल के आगे स्थायी अतिक्रमण हटाने को लेकर चिकित्सक डॉ. शिशिर के पिता राजाराम गंगवार के साथ ईओ की नोकझोंक हो गयी। ईओ का आरोप है कि डॉ. शिशिर ने पालिका कार्यालय आये और कर्मचारियों को धमकियां देकर चले गये। इधर, डॉ. शिशिर ने भी ईओ के खिलाफ परिजनों के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुये तहरीर दी। ईओ की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक व उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















