विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में चला मतदाता जोड़ो अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता जोड़ो अभियान के तहत बहराइच के मंडल गोकुलपुर के ग्राम आनंदपुर, खैरा, कटघरी, सुग्रीव सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची संशोधन का कार्य किया गया। इस अभियान में प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक सरिता पटेल के नेतृत्व में बीएलओ लोकेश सिंह, महेश सिंह, संचित कुमार, सुमन सिंह एवं प्रवेश वर्मा के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। अभियान के दौरान कुल 187 नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाकर नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं 7 मतदाताओं के नाम हटाने हेतु आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी की गई। इस दौरान विशेष रूप से यह प्रयास किया गया कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे तथा मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन जानकारी दर्ज हो। अभियान में संबंधित बीएलओ का सहयोग एवं सहभागिता रही।











