मोटर दुर्घटना अधिनियम में आयोजित विशेष लोक अदालत में 280 चालान हुये निस्तारित
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जे़बा रऊफ सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मार्गदर्शन एवं कार्यपाल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशन एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 एक्ट/नोडल अधिकारी लोक अदालत रणजीत कुमार व सचिव पूर्णकालिक जिला प्राधिकरण जे़बा रऊफ की देख—रेख में जनपद न्यायालय परिसर में 28 नवम्बर को मोटर दुर्घटना अधिनियम के अन्तर्गत विशेष लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिल यादव प्रथम द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। साथ ही उनके द्वारा अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विवेक सिंह द्वितीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर जनपद न्यायाधीशगण, सिविल, फौजदारी न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पीएलवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 1449 मुकदमे लगाये जिनमें से 268 मामलों का निस्तारण करते हुए रू0 58,399 समझौता राशि प्रदान करायी गयी। अपर सिविल जज जू0डि0 पंचम द्वारा 10 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 3 मामलों का निस्तारण करते हुए रू0 600 समझौता राशि प्रदान करायी गयी। एसीजेएम प्रथम द्वारा 5 मुकदमे लगाये गये जिनमें से 02 मामलों का निस्तारण करते हुए रू0 400 समझौता राशि प्रदान करायी गयी। सिविल जज सीडि/एफटीसी द्वारा 150 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 5 मामलों का निस्तारण करते हुए रू0 2,500 समझौता राशि प्रदान करायी गयी। एसीजेएम तृतीय द्वारा 150 मुकदमे लगाये गये जिनमें से 2 मामलों का निस्तारण करते हुए रू0 400 समझौता राशि प्रदान करायी गयी। इस प्रकार मोटर दुर्घटना अधिनियम के अंतर्गत आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 280 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल रू0 62,299 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया।











