इण्टरलॉकिंग मार्ग का फावड़ा मारकर विधायक श्याम सुन्दर ने किया शुभारम्भ
तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। स्थानीय तहसील परिसर मे विधायक श्याम सुंदर भारती ने फावड़ा मारकर इंटरलॉकिंग का शुभारंभ किया। अधिवक्ता भवन से लेकर बछरावां रोड पर स्थित तहसील गेट तक इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कार्य किया जाना है जिसका शनिवार को वर्तमान विधायक समाजवादी पार्टी बछरावां विधानसभा श्याम सुंदर भारती द्वारा फावड़ा मारकर शुभारंभ किया गया। वहीं इस कार्य से अधिवक्ताओं में प्रसन्नता भी देखने को मिली। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। विधायक जी ने कहा कि इंटरलॉकिंग मार्ग बन जाने से अधिवक्ताओं को काफी सुमगता मिलेगी। बारिश के मौसम में कीचड़ तथा अन्य मौसम में धूल से काफी राहत मिलेगी क्योंकि तहसील में भारी संख्या में लोग आते हैं और तमाम तरह के उनके कार्य रहते हैं। उन्हें आने जाने में कोई दिक्कत न इसके लिए इंटरलॉकिंग का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता/ अधिवक्ता फिरोज अहमद सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।











