ब्रह्मलीन अनुज सिंह की स्मृति में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
तेजस टूडे सं.
विपिन मौर्य/बाबा रमेश
मछलीशहर, जौनपुर। ब्रह्मलीन अनुज सिंह सुपुत्र योगेंद्र सिंह ग्राम पौहा की स्मृति में मेधावी छात्र सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीपी सरोज पूर्व सांसद लोकसभा मछलीशहर, विशिष्ट अतिथि अजय त्रिपाठी पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. अजय सिंह अध्यक्ष भूमि विकास बैंक डॉ. राकेश मिश्रा वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि बीपी सरोज पूर्व सांसद ने ग्राम पौहा के कक्षा 12वीं, 10वीं एवं 5वीं के छात्रों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करते हुए कहा कि समाजसेवी योगेन्द्र सिंह द्वारा अपने प्रिय पुत्र के यादगार में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का यह अत्यंत सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी मेधावी छात्र अपने जीवन में इसी तरह नित नए प्रतिमान स्थापित करें। अजय त्रिपाठी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र मेहनत से पढ़ाई करें और अपने जीवन में सफलता के मुकाम हासिल करें। डॉ. अजय सिंह ने अपने संबोधन से छात्रों को प्रेरित किया और समाजसेवी योगेन्द्र सिंह द्वारा किये जा रहे इस मार्मिक कार्यक्रम की अत्यंत सराहना किया।
इस अवसर पर भारतीय जानता पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी योगेन्द्र सिंह की तरफ़ से कक्षा 12 के छात्र अनमोल यादव, पिंकी तिवारी, कक्षा 10वीं के छात्रा खुशी, अमन शुक्ला तथा प्राथमिक पाठशाला पौहा की कक्षा 4वीं की छात्रा अंशिका को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।











